डांसर की खूबसूरत तस्वीर देख टूट पड़ा बुजुर्ग, खुद को नहीं रोक पाया...किया कुछ ऐसा की अब वीडियो हो रहा वायरल

Bihar Viral Video: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी चौक में शादी समारोह के दौरान एक बुजुर्ग डीजे ट्रॉली पर लगी डांसरों की तस्वीरों को चूमता नजर आया. 23 सेकेंड के इस वीडियो ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. जानिए वायरल वीडियो की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Muzaffarpur Viral Video
Muzaffarpur Viral Video
google news

आप जब भी सोशल मीडिया चलाते होंगे तो आपको वायरल वीडियो दिख ही जाता होगा, जहां कोई एक्शन, स्टंट या फिर कोई कुछ अटपटा करते रहता है. इसी बीच बिहार से भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जो कि इन सब से परे है. मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी चौक से सामने आए इस वीडियो में एक अधेड़ उम्र का बुजुर्ग डीजे ट्रॉली पर लगी डांसर की खूबसूरत तस्वीरों को बेसब्री से चूमते हुए नजर आ रहा है. विस्तार से जानिए पूरी बात.