Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बाढ़ पीड़ितों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज तो टूट गया उनका धैर्य, इधर से भी फेंके गए पत्थर

Bihar Flood: बाढ़ पीड़ित मुआवजे की मांग को लेकर NH 77 पर प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने बांस बल्ला लगाकर और सड़क पर टायर जलाकर रास्ते को जाम कर दिया था. इससे ट्रेफिक और लोगों को आने-जाने में परेशानी होने लगी. जाम हटवाने के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को काबू में लाने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Bihar Flood: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. पुलिस ने NH 77 पर बाढ़ पीड़ितों पर लाठीचार्ज कर दिया. इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं. पुलिस के इस कदम के बाद कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.