Bihar: मोदी के दौरे से पहले NDA की बैठक में तय हुआ नए CM कैंडिडेट का नाम, सम्राट चौधरी क्या बोले?
Bihar Politics : बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है. शनिवार को, राजधानी पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में गठबंधन के शीर्ष नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई.
ADVERTISEMENT

Bihar NDA meeting
Bihar Politics : बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है. शनिवार को, राजधानी पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में गठबंधन के शीर्ष नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस रणनीतिक बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री ललन सिंह, जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के साथ-साथ बीजेपी, जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्षों और मिथिलांचल क्षेत्र के सांसद-विधायकों ने हिस्सा लिया.