नवादा में पति को छोड़ प्रेमी के साथ नई दुनिया बसाने दमन गई छोटी कुमारी की ट्रॉली बैग में मिली लाश!

पति को छोड़ प्रेमी संग दमन भागी नवादा की छोटी कुमारी की निर्मम हत्या! ट्रॉली बैग में बंद मिली लाश। दो साल पहले गांव के प्रेमी संग फरार हुई थी विवाहिता, जानिए इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

प्यार, बेवफाई और सनसनीखेज कत्ल की एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे नवादा जिले को हिलाकर रख दिया है. जिस प्रेमी के साथ खुशहाल जिंदगी के हसीन सपने सजाकर एक विवाहिता ने अपना हंसता-खेलता परिवार और पति का घर छोड़ दिया था, उसी प्रेमी पर उसकी बेदर्दी से हत्या करने का आरोप लगा है. हत्या के बाद हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए शव को एक ट्रॉली बैग में बंद कर आरोपी फरार हो गया.