Bihar Election 2025: NDA में सीट शेयरिंग पर खींचतान जारी, मंत्री पद छोड़ सकते हैं चिराग पासवान?
Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव 2025 में एनडीए के भीतर सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है. चिराग पासवान की LJP-RV और जीतन राम मांझी की HAM पार्टी अपनी-अपनी सीटों की डिमांड पर अड़ी हुई हैं. बताया जा रहा है कि नित्यानंद राय चिराग पासवान को मनाने पहुंचे, लेकिन वे मिलने से पहले ही निकल गए.
ADVERTISEMENT

Chirag Paswan (Photo: ITG)
Bihar Assembly Election 2025:बिहार चुनाव का ऐलान होने के बाद सीट बंटवारे को लेकर NDA और महागठबंधन में खींचतान शुरू हो गई है. एनडीए में चिराग पासवान की पार्टी LJP-RV (लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास) और जीतन राम माझी की पार्टी HAM (हिंदुस्तान आवाम मोर्चा) सीटों की डिमांड पर अड़ी हुई है. इधर चिराग पासवान के एक बयान से कयासों का बाजार और गर्म हो गया है.