लाइव

Bihar New CM Live Updates: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी बने बिहार के मुख्यमंत्री, कल होगी ताजपोशी

Bihar New CM Samrat Chaudhary LIVE: बिहार की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 साल बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं दूसरी ओर बीजेपी विधायक दल की बैठक चल रही है और कहा जा रहा है कि सम्राट चौधरी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे. पल-पल की अपडेट्स के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें. 

ADVERTISEMENT

Bihar New CM News Live
Bihar New CM News Live
google news

Bihar New CM Live Updates: बिहार की सियासत के लिए आज 'मंगलवार' का दिन बड़े फैसलों वाला साबित होने जा रहा है. 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. कैबिनेट की आखिरी बैठक के बाद नीतीश कुमार राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया हैं. अब राज्य में नए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री फेस को लेकर चर्चाएं अपने चरम पर है.सीएम रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक, नए समीकरण के तहत दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं, जिसमें बीजेपी और जेडीयू का तालमेल देखने को मिलेगा.

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 04:06 PM • 14 Apr 2026

    Bihar New CM Updates 2026: बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी

    Bihar New CM Live Updates: बिहार में नीतीश कुमार के बाद सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनेंगे. बीजेपी विधायक दल के बैठक में उन्हें नेता चुना गया है. वो कल 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे.
     

  • 03:54 PM • 14 Apr 2026

    Bihar New CM Updates 2026: बिहार के अगले सीएम का नाम फाइनल, लग गई मुहर!

    Bihar Politics Live Updates 2026: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार के अगले सीएम के नाम पर मुहर लग गई है. बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई भी दे दी है.


     

  • 03:51 PM • 14 Apr 2026

    Bihar Politics Live Updates 2026: सम्राट चौधरी की एंट्री के बाद दिखा गजब का माहौल

    Bihar New CM Updates 2026: बिहार भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी की एंट्री होते ही वहां का माहौल बदल गया है. जैसे ही वो अंदर पहुंचे तो वहां मौजूद कई नेताओं ने उनका खड़े होकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. देखें वीडियो

     

  • 03:48 PM • 14 Apr 2026

    Bihar Politics Live Updates 2026: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद रोहिणी ने कसा तंज!

    Bihar New CM Updates 2026: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद रोहिणी आचार्या ने तंज कसा है. उन्होंने X पर लिखा कि, आखिरकार हो ही गया पल्टीबाजी के धुरंधर हमारे चाचा जी का इस्तीफा , बनने चले थे सियासत के खलीफा , बेबसी में खुद ही सुपुर्द कर आए राज्यपाल महोदय को अपनी सियासी पारी के पटाक्षेप का लिफाफा. बड़े अफसोस की बात है , चाचा जी के गम में सच्चे दिल से नहीं कोई उनके साथ है , ऊपर से जो भी दिखता उनके साथ है , हकीकत में वही चाचा जी पर लगाए बैठा घात है ..

    ज्यादा क्या कहूं.. बस इतना ही काफी है :

    'झूठी शेखी बघारने वाले चाचा जी की ऊंची उड़ान के अरमान आंसूओं में बह गए ,
    चाचा जी के पर उनके ही अपने कहे जाने वाले सियासी बहेलिए कतर गए'

     

  • 03:37 PM • 14 Apr 2026

    Bihar New CM Updates 2026: सम्राट के बीजेपी दफ्तर पहुंचते ही बदल गया माहौल!

    Bihar Politics Live Updates 2026: नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी बीजेपी दफ्तर पहुंचे है. वहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है और साथ ही सम्राट चौधरी जिंदाबाद के नारे भी लगे है.

  • 03:31 PM • 14 Apr 2026

    Bihar Politics Live Updates 2026: इस्तीफा देते ही नीतीश कुमार ने ये क्या पोस्ट किया!

    Bihar New CM Live Updates: राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने लिखा कि, 'आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी. तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं. सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है. हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो. महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है.

    इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है. अगले पांच वर्षों यानी 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है. इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा. बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है. इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं. बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा.

    हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है. इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है. हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया. अब नई सरकार यहां का काम देखेगी. नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा. आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा. सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं तथा शुभकामनाएं देता हूं.


     

  • 03:22 PM • 14 Apr 2026

    Bihar Politics Update LIVE: नीतीश कुमार ने सौंप दिया इस्तीफा

    LIVE Bihar Political Update 2026: बिहार में पिछले कई दिनों से चल रही चर्चा का अंत आज हो गया है. नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया है. नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है.
     

  • 03:12 PM • 14 Apr 2026

    Bihar Politics Live Updates 2026: लोकभवन के लिए निकले नीतीश कुमार!

    Bihar New CM Live Updates: अगले कुछ ही क्षणों में बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के युग का अंत होने वाला है. नीतीश कुमार लोकभवन के लिए निकल चुके है और उनके साथ विजय चौधरी और संजय झा मौजूद है.
     

  • 03:09 PM • 14 Apr 2026

    Bihar Politics Live Updates 2026: तेजस्वी यादव ने नई सरकार के गठन पर कसा तंज

    Bihar New CM Updates 2026: तेजस्वी यादव ने बिहार में बनने जा रही नई सरकार और नीतीश कुमार के इस्तीफे पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि, मुख्यमंत्री तो बापू का नाम लेते थे, लेकिन अब इस्तीफा देकर महात्मा गांधी के हत्यारे को समर्थन देने वाले विचारधारा वाली पार्टी को स्थापित कर रहे हैं. उन्होंने साफ कहा है कि कोई भी मुख्यमंत्री बन जाए, लेकिन वह जनता का चुना हुआ नहीं होगा. तेजस्वी ने आगे तंज कसते हुए कहा कि, बीजेपी को भी लालू यादव की विचारधारा के इर्द-गिर्द ही राजनीति करनी पड़ रही है.

  • 03:01 PM • 14 Apr 2026

    Bihar Politics Live Updates 2026: नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले संजय झा ने किया पोस्ट!

    Bihar New CM Live Updates: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले बिहार के कई नेता भावुक हो गए है. इसी कड़ी में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और नीतीश कुमार के करीबी नेता संजय झा ने एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने सीएम के 20 साल के कार्यकाल को खूब सराहा है. 


     

  • 02:57 PM • 14 Apr 2026

    Bihar New CM Live Updates: सीएम नीतीश के साथ सम्राट भी जाएंगे लोकभवन

    Bihar Politics Live Updates 2026: अब अगले कुछ ही क्षण में बिहार में नीतीश युग का अंत होने वाला है. मिल रही जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार के सम्राट चौधरी भी राजभवन जाएंगे, जहां नीतीश अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं.
     

  • 02:44 PM • 14 Apr 2026

    Bihar New CM Updates 2026: जदयू से निशांत नहीं ये दो नेता बनेंगे डिप्टी सीएम!

    Bihar Politics Live Updates 2026: बिहार की राजनीति में एक बड़ी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने सरकार में कोई भी जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजय चौधरी और विजेंद्र यादव नई सरकार में उप मुख्यमंत्री बन सकते है.
     

  • 01:59 PM • 14 Apr 2026

    Bihar Politics Live Updates 2026: सम्राट चौधरी का नाम लगभग फाइनल!

    Bihar New CM Live Updates: बिहार में नई सरकार के गठन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सम्राट चौधरी के नाम पर बीजेपी विधायक दल की बैठक में मुहर लगना तय हो चुका है. इसके लिए तैयारियां भी पूरी हो चुकी है. इसके अलावा जेडीयू से दो डिप्टी सीएम के नाम भी तय हैं.
     

  • 01:37 PM • 14 Apr 2026

    Bihar Politics  Update LIVE: निशांत कुमार को लेकर आया बड़ा अपडेट!

    LIVE Bihar Political Update 2026: बिहार की राजनीति में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक निशांत कुमार डिप्टी सीएम नहीं बनना चाहते है और वे कल शपथ भी नहीं लेंगे.
     

  • 01:20 PM • 14 Apr 2026

    LIVE Bihar Political Update 2026: शिवराज सिंह चौहान और सम्राट चौधरी की तस्वीर आई सामने!

    Bihar New CM News Live Updates: सम्राट चौधरी ने पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया है, उसकी तस्वीरें भी सामने आई है. इस मुलाकात की तस्वीर बहुत कुछ बयां कर रही है. जिस तरह गर्मजोशी से वह शिवराज सिंह चौहान से मिल रहे है, कयास लगाए जा रहे है कि वह बिहार के अगले मुख्यमंत्री बन सकते है.


     

  • 12:57 PM • 14 Apr 2026

    Bihar New CM News Live Updates: जदयू विधानमंडल दल की बैठक टली!

    Bihar Politics Live Update: बिहार में नई सरकार बनाने की हलचल के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जदयू विधानमंडल दल की बैठक टल गई है. यह बैठक इसलिए अहम मानी जा रही थी क्योंकि इसमें दोनों डिप्टी सीएम के फेस को लेकर पार्टी के नेताओं के बीच चर्चा होने थी.
     

  • 12:49 PM • 14 Apr 2026

    Bihar Politics  Update LIVE: बिहार में नई सरकार बनाने को लेकर कवायद तेज!

    LIVE Bihar Political Update 2026: बिहार में नई सरकार बनाने को लेकर कवायद तेज हो गई है. इसके लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान पहुंच चुके है.


     

  • 12:36 PM • 14 Apr 2026

    Bihar New CM News Live Updates: नीतीश कुमार ने कैबिनेट भंग करने के लिए पेश किया प्रस्ताव

    Bihar Politics Update LIVE: बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट भंग करने के लिए प्रस्ताव पेश कर दिया है. यानी राज्य में सत्ता परिवर्तन की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है.

  • 12:33 PM • 14 Apr 2026

    Bihar Politics Live Update: नीतीश कैबिनेट की आखिरी तस्वीर आई सामने

    Bihar New CM News Live Updates: नीतीश कुमार के आखिरी कैबिनेट की तस्वीर सामने आई है. बैठक के दौरान नेता भावुक दिखें है.

     

  • 12:20 PM • 14 Apr 2026

    Bihar Politics Update LIVE: किस पार्टी से बनेंगे कितने मंत्री?

    Bihar Politics Live Updates 2026: बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही नई मंत्रिमंडल की भी चर्चाएं अपने जोरों पर है. इसी बीच सूत्रों के हवाले से मंत्रियों की संख्या को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि जदयू के कोटे से 16 मंत्री, बीजेपी के कोटे से 15, एलजेपीआर(चिराग पासवान) के कोटे से 2 मंत्री और हम-आरएलएम के कोटे से 1-1 मंत्री बनाया जा सकता है. आपको बता दें कि बिहार कैबिनेट में कुल 36 मंत्री बन सकते है.
     

Load More