बिहार में 'पर्ची' से निकलेगा नया मुख्यमंत्री? नीतीश के इस्तीफे और BJP के सस्पेंस के बीच फंसा पेच
बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे और बीजेपी के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस गहरा गया है. सम्राट चौधरी का नाम रेस में सबसे आगे है, लेकिन 14 अप्रैल के संभावित इस्तीफे से पहले पार्टी हर समीकरण को फूंक-फूंक कर तौल रही है.
ADVERTISEMENT

Nitish Kumar Resignation
बिहार की राजनीति इस वक्त अपने सबसे बड़े बदलाव के मुहाने पर खड़ी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने दिल्ली पहुँच चुके हैं, और उनके पीछे-पीछे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी दिल्ली में ही हैं. यह तस्वीर बिहार की भावी राजनीति का संकेत दे रही है, जहाँ पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपना मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर बीजेपी नाम का ऐलान करने में इतनी हिचक क्यों रही है?