बिहार के नए DGP की रेस में कौन-कौन? विनय कुमार का कार्यकाल खत्म होने से पहले इन IPS अफसरों के नामाें की चर्चा

बिहार के मौजूदा DGP विनय कुमार का कार्यकाल 13 दिसंबर 2026 को खत्म होने जा रहा है. इसके साथ ही बिहार के नए DGP की तलाश शुरू हो गई है. कुंदन कृष्णन, प्रीता वर्मा, JS गंगवार, बी. श्रीनिवासन और जितेंद्र कुमार समेत कई वरिष्ठ IPS अधिकारी रेस में हैं. UPSC की प्रक्रिया के बाद तीन नामों का पैनल तैयार होगा, जिसमें से बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नए DGP का चयन करेंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार में पुलिस के अगले कप्तान की तलाश शुरू हो गई है. मौजूदा डीजीपी विनय कुमार का कार्यकाल 13 दिसंबर 2026 को खत्म होने वाला है. ऐसे में बिहार पुलिस को जल्द ही नया डीजीपी मिलने की संभावना है. पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, नए डीजीपी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और संभावित अधिकारियों के नामों को शॉर्टलिस्ट करने का काम चल रहा है.