बिहार में '50-50' का नया गेम प्लान! नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से पहले BJP-JDU में तय हुआ फॉर्मूला? जानें कौन होगा अगला मुख्यमंत्री
बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच '50-50' का फॉर्मूला चर्चा में है, जिसके तहत बीजेपी को मुख्यमंत्री पद और जेडीयू को दो डिप्टी सीएम पद मिल सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, 13 अप्रैल को नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं और 15 अप्रैल को नई सरकार की शपथ हो सकती है.
ADVERTISEMENT

नीतीश कुमार
बिहार की सियासत में इन दिनों एक ही सवाल हर किसी की जुबान पर है- क्या नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पद छोड़ने वाले हैं? और अगर हाँ, तो नई सरकार का गणित क्या होगा? सूत्रों के हवाले से मिल रही बड़ी जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बीच सरकार गठन को लेकर '50-50' का फॉर्मूला लगभग तय माना जा रहा है. इस नए समीकरण में मुख्यमंत्री की कुर्सी से लेकर मंत्रियों की संख्या तक का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है.