live blog active
लाइव

Live Bihar CM Samrat Choudhary Oath Ceremony: सम्राट चौधरी की होगी ताजपोशी, जदयू कोटे से दो डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ, जानिए पल-पल का अपडेट

CM Samrat Choudhary Oath Ceremony Live updates: बिहार की राजनीति में आज ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है जहां सम्राट चौधरी नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर राज्य की कमान संभालेंगे. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बन रही इस नई सरकार के मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को जगह मिलने की उम्मीद है. लोकभवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की हर हलचल की जानकारी के लिए बने रहे हमारे लाइव ब्लॉग के साथ.

ADVERTISEMENT

Bihar New Government formation live updates
Bihar New Government formation live updates
google news

Live Samrat Choudhary Oath Ceremony: बिहार की राजनीति में आज एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है. करीब दो दशकों तक बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद, भाजपा के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं. यह बिहार के इतिहास में पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेगा.

  • 10:06 AM • 15 Apr 2026

    Live CM Samrat Choudhary Oath Ceremony: शपथ ग्रहण में किन नेताओं का होगा जमावड़ा?

    Samrat Choudhary oath ceremony Live Updates⁠: बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी और जदयू के कई कद्दावर नेताओं का जमावड़ा रहेगा. इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, बीएल संतोष, विनोद तावड़े, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, ललन सिंह, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा शामिल है. बीजेपी ने इस कार्यक्रम को काफी छोटा रखा है.

  • 09:48 AM • 15 Apr 2026

    Samrat Choudhary oath ceremony Live Updates⁠: घर से निकले सम्राट, जमकर हुई नारेबाजी

    Bihar CM Samrat Choudhary Oath Ceremony Live: सम्राट चौधरी आज लगभग 11 बजे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इसी बीच सम्राट चौधरी अपने कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास से निकल चुके है. जैसे ही वह वहां से निकले तो जोरदार नारेबाजी हुई.

  • 09:39 AM • 15 Apr 2026

    Bihar CM Samrat Choudhary Oath Ceremony Live: विजय चौधरी ने शपथ ग्रहण से पहले कही बड़ी बात!

    Live CM Samrat Choudhary Oath Ceremony: जदयू के कद्दावर नेता और नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने कहा,'इस जिम्मेदारी के लिए हम अपने नेता नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हैं. आज जो भी पद हमें मिलने वाला है ये नीतीश कुमार के विश्वास के कारण ही मिल रहा है. जैसे नीतीश कुमार के साथ मिलकर हमने ईमानदारी से बिहार के लोगों की सेवा की, आज नीतीश कुमार भले उस पद पर नहीं हैं लेकिन हमारे नेता वही हैं.'

     

  • 09:32 AM • 15 Apr 2026

    Samrat Choudhary oath ceremony Live Updates⁠: भाजपा प्रदेश कार्यालय में की जा रही जश्न की तैयारियां

    Live CM Samrat Choudhary Oath Ceremony: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी को NDA विधायक दल का नेता चुना गया है. वे आज बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. इसे लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न की तैयारियां की जा रही हैं, जहां लड्डू से लेकर कई पकवान तक बनाए जा रहे है.

     

  • 09:13 AM • 15 Apr 2026

    Samrat Choudhary oath ceremony Live Updates⁠: शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी करेंगे ये काम!

    Bihar CM Samrat Choudhary Oath Ceremony Live: बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी पटना के राजवंशी नगर महावीर मंदिर में 10:00 बजे पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि उनके आने से पहले SSG ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल लिया है. 

  • 09:06 AM • 15 Apr 2026

    Samrat Choudhary oath ceremony Live Updates⁠: बिहार में नई सरकार बनने की पूरी टाइमलाइन

    Live CM Samrat Choudhary Oath Ceremony: बीते कल नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में आज सम्राट युग की शुरुआत हो रही है. NDA विधानमंडल दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद आज सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. यह कार्यक्रम इसलिए भी खास है क्योंकि बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है. 

    शपथ ग्रहण का कार्यक्रम लोकभव में आयोजित किया गया है, जहां राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन शपथ दिलाएंगे. यह कार्यक्रम 10:50 में आयोजित है. मुख्यमंत्री के अलावा दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे. जेडीयू से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेंगे. यानी आज कुल तीन लोगों का ही शपथ होगा. नई एनडीए सरकार में आज के शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट में 33 मंत्री पद खाली रह जाएंगे.

  • 08:54 AM • 15 Apr 2026

    Samrat Choudhary Oath Ceremony LIVE: बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने शपथ से पहले नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात!

    LIVE Bihar CM oath ceremony: बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, 'बिहार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल के बाद आज नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री के रूप में विजय चौधरी और विजेंद्र यादव मिल रहे हैं. विकास की जो रेखा नीतीश कुमार ने खींची थी उसी रेखा को आगे बढ़ाने का काम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में होगा.'

     

  • 08:50 AM • 15 Apr 2026

    Samrat Choudhary oath ceremony Live Updates⁠: सम्राट चौधरी के साथ कौन-कौन लेंगे शपथ?

    Live CM Samrat Choudhary Oath Ceremony: आज सम्राट चौधरी के रूप में बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है. उनके साथ ही जदयू कोटे से दो नेता विजय चौधरी और विजेंद्र यादव डिप्टी सीएम भी बनेंगे. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीते कल ही कैबिनेट भंग कर दी गई थी.

  • 08:35 AM • 15 Apr 2026

    Samrat Choudhary oath ceremony Live Updates⁠: सम्राट चौधरी की ताजपोशी में शामिल होंगे ये दिग्गज नेता

    Bihar New Government Formation Live: बिहार में नीतीश युग के खत्म होते ही सम्राट युग का आज से शुरू हो गया है. आज 11 बजे सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बीजेपी के सीनियर लीडर और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे. इनके अलावा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी शामिल होंगे.