बिहार में नई सरकार का काउंटडाउन शुरू, 11 अप्रैल शाम तक NDA विधायकों को बुलाया गया पटना! CM फेस पर जल्द फैसला?
Bihar Politics News: बिहार में नई सरकार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले 8 अप्रैल को अहम कैबिनेट बैठक और 11 अप्रैल तक NDA विधायकों को पटना बुलाया गया है. 10 अप्रैल को राज्यसभा शपथ के बाद CM चेहरे को लेकर बड़ा फैसला संभव, जानें सम्राट चौधरी समेत किन नेताओं के नाम चर्चा में हैं.
ADVERTISEMENT

Nitish Kumar Resignation
बिहार में जब से नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात सामने आई है तब से ही दो चर्चाएं जोरों पर है. पहली चर्चा नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर है, तो वहीं दूसरी चर्चा बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर हो रही है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. नीतीश कुमार कल यानी बुधवार को अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक करने जा रहे है जिसमें वह दिल्ली जाते-जाते बिहार को बड़ी सौगात दे सकते हैं. इसके अलावा एनडीए के सभी विधायकों को भी पटना बुलाने की बात सामने आई है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.