तेजस्वी यादव को मिली RJD की कमान, बने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष

Bihar News: आरजेडी में नेतृत्व बदलाव के साथ तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, जिससे अब पार्टी के रोजमर्रा के कामकाज और बड़े फैसले वही संभालेंगे.

ADVERTISEMENT

तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव
Google CTA

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में नेतृत्व को लेकर अहम फैसला लिया गया है. पार्टी ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया जहां सभी सदस्यों ने सहमति से इस प्रस्ताव पर सहमति जताई.