NEET कांड पर उठा रहे थे सवाल इसलिए गिरफ्तार हुए पप्पू यादव, पूर्णिया से आए सांसद के भाई ने लगाया बड़ा आरोप!

1995 के एक पुराने धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी के बाद सांसद पप्पू यादव को चोट और बढ़ी धड़कन की शिकायत पर PMCH में भर्ती कराया गया. उनकी गिरफ्तारी के विरोध में समर्थक सड़कों पर उतर आए, जबकि परिवार ने इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया है.

ADVERTISEMENT

पप्पू यादव के भाई
पप्पू यादव के भाई
google news

बिहार की राजनीति में शनिवार सुबह उस वक्त हलचल मच गई, जब सांसद पप्पू यादव को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) लाया गया. गिरफ्तारी के दौरान लगी चोट के कारण उनके सिर में तेज दर्द बताया जा रहा है, वहीं धड़कन बढ़ने की शिकायत के चलते डॉक्टरों ने उनकी जांच की.