Bihar New CM: कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? रेस से बाहर हुए विजय सिन्हा! बीजेपी-जेडीयू के रिश्तों पर कही बड़ी बात
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस से खुद को बाहर बताते हुए कहा कि वे केवल 'सेवक' की भूमिका में रहना चाहते हैं. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस बरकरार है, जिस पर 10 अप्रैल के बाद फैसला होने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT

नीतीश कुमार
बिहार की सियासत में इन दिनों 'मुख्यमंत्री' की कुर्सी को लेकर चर्चाएं गर्म हैं. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद यह सवाल हर किसी के जेहन में है कि बिहार का अगला कप्तान कौन होगा? इस बीच, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री पद की रेस को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है. लखीसराय के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे विजय सिन्हा ने खुद को इस रेस से पूरी तरह बाहर बताया है.