बिहार: एक साल के बच्चे ने कोबरा को काटा, सांप की मौत, डॉक्टर ने क्या बताया?
Bihar: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक साल के मासूम बच्चे ने जहरीले कोबरा सांप को अपने दांतों से काटकर मार डाला.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर
Bihar: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक साल के मासूम बच्चे ने जहरीले कोबरा सांप को अपने दांतों से काटकर मार डाला. सोशल मीडिया पर इस अनोखी घटना की खूब चर्चा हो रही है. घटना मझौलिया प्रखंड के मोहच्छी बांकटवा गांव में हुई है, इस घटना को सुनकर स्थानीय निवासी और चिकित्सक भी अचंभित है.
