Bihar Opinion Poll: अगर आज बिहार में चुनाव हुए तो कौन सी पार्टी मारेगी बाजी, सामने आया ताजा ओपिनियन पोल

Bihar Opinion Poll: Bihar Assembly Election 2025 से पहले InkInsight द्वारा जारी ओपिनियन पोल में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. इस सर्वे में 48.9% मतदाताओं ने NDA के पक्ष में राय दी, जबकि महागठबंधन को 35.8% वोट मिले.

ADVERTISEMENT

Bihar Opinion Poll 2025: NDA को मिल रही बढ़त, महागठबंधन से आगे
तस्वीर- बिहार तक.
google news

Bihar Opinion Poll: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. महज पांच महीने बाद नई सरकार बनने वाली है, लेकिन सवाल यह है कि सत्ता की चाबी किसके हाथ होगी? हाल ही में InkInsight द्वारा किए गए ओपिनियन पोल ने बिहार की सियासी तस्वीर को साफ कर दिया है. इस पोल के मुताबिक, अगर आज चुनाव हुए तो एनडीए (NDA) को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है. खासकर महिला वोटरों का रुझान एनडीए की जीत में बड़ा रोल निभा रहा है. इस सर्वे के आंकड़े आने वाले चुनावी समीकरणों की दिशा तय कर सकते हैं और मतदाताओं के व्यवहार में हो रहे बदलावों को भी बारीकी से दिखाते हैं.