बिहार: गाय खरीदने निकला था युवक, कट्टे की नोक पर करा दिया 'पकड़ौआ विवाह', वायरल हुआ शादी का वीडियो
Bihar News: खगड़िया जिले से एक बार फिर पकड़ौआ विवाह का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गाय खरीदने निकले युवक को पिस्तौल की नोक पर जबरन शादी के लिए मजबूर किया गया. इस जबरन विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानिए पूरा मामला, पीड़ित युवक का बयान और पुलिस की कार्रवाई.
ADVERTISEMENT

गाय खरीदने निकले युवक का हुआ पकड़ौआ विवाह
बिहार में 'पकड़ौआ विवाह' का मामला एक बार फिर सामने आया है. ताजा मामला खगड़िया जिले का है, जहां एक युवक घर से गाय खरीदने निकला था, लेकिन उसे क्या पता था कि रास्ते में उसकी शादी की स्क्रिप्ट पहले से लिखी जा चुकी है. युवक को जबरन पकड़कर पिस्तौल की नोक पर उसकी शादी करा दी गई. इस जबरन शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.