'कोचिंग के अंदर वो होता है जो बता नहीं सकते...', जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद ने खोला राज, लगाया गंभीर आरोप

पटना के ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के संचालक रौशन आनंद की है, जिन्होंने जेल से बाहर आते ही विरोधी गुट पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि कोचिंग कैंपस के अंदर बेहद संदिग्ध और गलत गतिविधियां होती हैं.

ADVERTISEMENT

खान सर और रौशन सर
खान सर और रौशन सर
google news

बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग संचालकों के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. जेल से बाहर आने के बाद ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के संचालक रौशन आनंद (Raushan Anand) ने एक इंटरव्यू में बेहद चौंकाने वाले और सनसनीखेज दावे किए हैं. रौशन आनंद ने सीधे तौर पर विरोधी पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कोचिंग के अंदर ऐसी गतिविधियां और कुकृत्य होते हैं, जिनकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता.