पटना में पुलिसिया लाठीचार्ज पर भड़के 'कॉकरोच', बोले- लड़का-लड़की कुछ नहीं देखा जा रहा
पटना के गांधी मैदान और डाकबंगला चौराहे पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस दौरान छात्रों का समर्थन करने पहुंचे आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
ADVERTISEMENT

बिहार में आंदोलन जारी
राजधानी पटना का गांधी मैदान और आसपास का इलाका शनिवार को छावनी में तब्दील नजर आया. छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के ऐलान को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े युवा जैसे ही गांधी मैदान के आसपास जुट रहे थे, पुलिस उन्हें फौरन हिरासत में लेकर मौके से हटाती दिखी.
