Bihar: पटना का गंगा तट बनेगा भव्य पर्यटन स्थल, 387 करोड़ की योजना शुरू

Bihar News: पटना के गंगा तट को पर्यटन और पर्यावरण का केंद्र बनाने के लिए 387.40 करोड़ की समग्र उद्यान योजना शुरू की गई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल से पटना को मिलेगा भव्य रिवर फ्रंट गार्डन
Google CTA

राजधानी पटना के गंगा तट को एक भव्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है. इस परियोजना के तहत गंगा तट को एक समग्र उद्यान में रूपांतरित किया जाएगा. इसमें रिवर फ्रंट, वानिस्थितिका उद्यान, तितली उद्यान, फूड कोर्ट, अर्बन महिला हाट, पैदल पथ, साइकिल ट्रैक और विशाल पार्किंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इसके कुल क्षेत्रफल का 90 प्रतिशत हिस्सा हरित व खुला रखा जाएगा. जिसमें लगभग एक लाख पेड़-पौधे लगाए जाएंगे, जिससे राजधानी पटना में हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरणीय संतुलन में काफी मदद मिलेगी.