बिहार: आपात काल में तत्काल सेवा देने वाली डायल 112 के साथ ये क्या कर रही है पुलिस? वीडियो हुआ वायरल

Bihar Police Viral Video: बिहार के बेतिया से सामने आया डायल 112 पुलिस वाहन का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा है हड़कंप. पुलिसकर्मियों को आपातकालीन सेवा वाहन को धक्का मारते देख उठ रहे हैं सवाल.

ADVERTISEMENT

बिहार पुलिस की डायल 112 गाड़ी को धक्का देते पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
डायल 112 को धक्का देते पुलिस कर्मी
google news

Bihar Police Viral Video: बिहार आए दिन किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में रहता है. बीते कुछ दिनों से तेज प्रताप(Tej Pratap Controversy) और खान सर(Khan Sir Marriage) सोशल मीडिया पर छाए हुए थे. लेकिन अभी एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. खास बात ये है कि ये वीडियो कुछ अलग ही है. इस वीडियो के सामने आते ही पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो गए है. साथ ही इस वीडियो पर यूजर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे है.