बिहार में अपराधियों पर काल बनकर टूटी पुलिस...24 घंटे में दो बड़े एनकाउंटर, सम्राट चौधरी का फ्री हैंड आ रहा काम!
Bihar Police Encounter News: बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो बड़े एनकाउंटर कर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है. भागलपुर और सिवान में हुई पुलिस कार्रवाई के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पुलिस को दिया गया फ्री हैंड अब जमीन पर असर दिखाने लगा है. जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Bihar Police Encounter News
बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बिहार पुलिस ने अपराधियों को कड़ा जवाब दिया है. पिछले 24 घंटों के भीतर राज्य के दो अलग-अलग जिलों में दो बड़े एनकाउंटर हुए हैं, जिसमें कुख्यात अपराधियों को ढेर कर दिया गया. इन मुठभेड़ों ने साफ कर दिया है कि बिहार में अब अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है. पुलिस की इस सक्रियता के बाद प्रदेश में खौफ फैला रहे बदमाशों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे या तो अपराध छोड़ दें या फिर बिहार छोड़ दें.