'नीतीश ने पकड़े पैर', 'लालू ने लगाया कॉल'... तेजस्वी-JDU के बयानों से बिहार में होगा खेल?

Bihar Politics: नीतीश कुमार द्वारा लालू प्रसाद यादव के पैर पकड़ने की खबरें सामने आई हैं, जिससे सियासी हलचल मच गई. इसके बाद जेडीयू के नेताओं ने दावा किया कि लालू ने खुद नीतीश को फोन कर कहा था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में सियासी बयानबाजी चरम पर है. हाल ही में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के बीच की कथित बातचीत और उनके द्वारा किए गए दावों ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, राजनीतिक दलों के बीच वार-पलटवार का सिलसिला तेज होता जा रहा है.