बिहार: मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को भेजा 100 करोड़ का मानहानि नोटिस, जानिए किस आरोप पर उठाया ये कदम

Ashok Chaudhary on PK: बिहार में सियासी संग्राम, मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए 100 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा.

ADVERTISEMENT

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को 100 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को 100 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा
Google CTA

बिहार में चुनाव से पहले नेताओं के बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप ने राजनीतिक गलियारों को गरमा दिया है. जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर लगातार भाजपा, जदयू और राजद के नेताओं पर निशाना साध रहे है. इसी कड़ी में उन्होंने बीते कुछ दिन पहले बिहार सरकार में मंत्री और नीतीश के करीबी अशोक चौधरी पर 200 करोड़ से ज्यादा संपत्ति हासिल करने का आरोप लगाया. लेकिन अब यह विवाद गहराता हुआ नजर आ रहा है क्योंकि अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को 100 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है. आइए विस्तार से जानते है पूरा मामला?