नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं से बिहार की राजनीति में उबाल, फूट-फूटकर रोने JDU के नेता
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं से जेडीयू कार्यकर्ता बेहद भावुक हैं और इसे जनता के भरोसे के साथ विश्वासघात बता रहे हैं. पटना में प्रदर्शन कर रहे समर्थकों का कहना है कि उन्होंने नीतीश जी के नाम पर वोट मांगा था इसलिए उन्हें बिहार छोड़कर दिल्ली नहीं जाना चाहिए.
ADVERTISEMENT

बिहार
Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि वे बिहार की बागडोर छोड़ राज्यसभा जा सकते हैं. इस खबर ने न केवल विपक्ष बल्कि उनकी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी झकझोर कर रख दिया है. Bihar Tak की रिपोर्ट के अनुसार, पटना की सड़कों पर जेडीयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा और भावुकता साफ देखी जा रही है.