'नीतीश कुमार को कोई माई का लाल दफन नहीं कर सकता', आनंद मोहन के बयानों पर भड़के JDU नेता संजय सिंह
JDU Latest News: बिहार की राजनीति में जेडीयू और पूर्व सांसद आनंद मोहन के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. आनंद मोहन के आरोपों पर जेडीयू MLC संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को कोई 'माई का लाल' दफन नहीं कर सकता. जानिए थैली वाले आरोप, चेतन आनंद, लवली आनंद, 90 के दशक की राजनीति और बिहार NDA की अंदरूनी सियासत पर क्या बोले जेडीयू नेता.
ADVERTISEMENT

Sanjay Singh JDU on Anand Mohan
बिहार की सियासत में इन दिनों पूर्व सांसद आनंद मोहन के बयानों को लेकर घमासान मचा हुआ है. जनता दल यूनाइटेड को लेकर दिए जा रहे आनंद मोहन के बयानों पर अब जेडीयू के नेताओं ने तीखी आपत्ति दर्ज कराई है. आनंद मोहन के आरोपों पर पलटवार करते हुए जेडीयू के विधान पार्षद (MLC) संजय सिंह ने उन पर जोरदार हमला बोला है. संजय सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोई माई का लाल दफन नहीं कर सकता है, क्योंकि वे राज्य की 14 करोड़ जनता के दिलों में बसते हैं.