Bihar Politics: JDU ऑफिस में निशांत की दहाड़ से हाई हुआ कार्यकर्ताओं का जोश, बिहार यात्रा की प्लानिंग भी आई चर्चा में!

Nishant Kumar politics: बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की बढ़ती सक्रियता ने जेडीयू कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है. जेडीयू कार्यालय में उनके दमदार संबोधन के बाद अब 3 मई से प्रस्तावित बिहार यात्रा चर्चा का केंद्र बन गई है. जानिए निशांत कुमार के पावर शो, संगठन में संभावित बड़ी भूमिका और बिहार की राजनीति में बदलते समीकरणों की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Nishant Kumar politics
Nishant Kumar politics
google news

Bihar Nishant Kumar News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब राजनीति के मैदान में पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं. रविवार को निशांत कुमार जेडीयू के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने न केवल पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, बल्कि मंच से कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद निशांत की इस सक्रियता को जेडीयू में एक नए युग की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.