Bihar Politics: क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार के एक इशारे ने सियासी गलियारों में मचाया हड़कंप

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच एक सार्वजनिक मंच पर सम्राट चौधरी को आगे करने के उनके इशारे ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को अपना उत्तराधिकारी और राज्य का अगला मुख्यमंत्री संकेत दे दिया है.

ADVERTISEMENT

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार
google news

बिहार की राजनीति में इस वक्त एक ऐसी खामोशी छाई है, जो किसी बड़े तूफान का संकेत दे रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कयासों का बाजार गर्म कर दिया है. इस वीडियो में नीतीश कुमार जिस तरह से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आगे करते दिख रहे हैं, उसे उनके 'उत्तराधिकारी' के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.