बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर: नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख तय! JDU कोटे से 2 डिप्टी सीएम तो BJP के पास आ सकता है गृह विभाग 

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 8 या 9 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं और उसके बाद भाजपा का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो सकता है. चर्चा है कि सत्ता के नए फॉर्मूले के तहत जदयू कोटे से दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं.जानिए बिहार की राजनीति में संभावित बदलाव का पूरा गणित.

ADVERTISEMENT

Nitish Kumar Resignation date
Nitish Kumar Resignation date
google news

बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे और राज्य में सत्ता के नए समीकरणों को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ होती दिख रही है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ सकते हैं और उनकी जगह भाजपा का मुख्यमंत्री पद पर दावा मजबूत हो गया है. लेकिन नीतीश कुमार जाते-जाते अपनी पार्टी से ही 2 डिप्टी सीएम बनवा सकते है. इसके अलावा गृह विभाग BJP के पास आ सकता है. आइए विस्तार से समझते है इस पूरी कहानी को.