बिहार में काउंटडाउन शुरू! नीतीश कुमार के इस्तीफे और नई सरकार के गठन की तारीख आई सामने
Bihar politics Update: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे और बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी काउंटडाउन शुरू हो गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे और फिर सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो सकती है. जानिए कब बनेगी नई सरकार और कौन बन सकता है अगला मुख्यमंत्री.
ADVERTISEMENT

नीतीश कुमार 10 अप्रैल के बाद दे सकते हैं इस्तीफा!
बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव का समय अब बेहद करीब आ गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद अब राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं, जिसके बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी. वहीं इसी बीच मनोज तिवारी ने भी बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर एक बयान दिया है जिसके बाद चर्चाएं और भी तेज हो गई है. विस्तार से जानिए पूरी बात.