बिहार: नीतीश कुमार करने जा रहे दिल्ली में JDU की बैठक, करेंगे चौंकाने वाला ऐलान
नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दिल्ली में जेडीयू की अहम बैठक करने जा रहे हैं, जिसमें उनके इस्तीफे और बेटे निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी देने का ऐलान हो सकता है. साथ ही, बिहार में बीजेपी कोटे से नए मुख्यमंत्री के नाम पर भी चर्चा तेज है, जिसमें सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे है.
ADVERTISEMENT

Nitish Kumar Resignation date
बिहार की राजनीति इस वक्त एक निर्णायक मोड़ पर खड़ी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगले कदम को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले तीन से चार दिनों के भीतर बिहार की सत्ता में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. सबकी निगाहें अब 9 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली जेडीयू (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर टिकी हैं, जहां नीतीश कुमार कुछ 'चौंकाने वाले' फैसले ले सकते हैं.