सीएम नीतीश के बाद सम्राट चौधपी भी जा रहे दिल्ली, नए मुख्यमंत्री को लेकर हो सकता है फैसला

नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के एक साथ दिल्ली दौरे ने बिहार में नए मुख्यमंत्री की अटकलों को तेज कर दिया है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

बिहार की राजनीति में इस वक्त सबसे बड़ा घटनाक्रम सामने आ रहा है. राज्य में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली रवाना होने के बाद अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के भी दिल्ली जाने की खबर ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है. माना जा रहा है कि बिहार में अब 'पावर ट्रांसफर' की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है.