BJP सांसद संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर लगाया बड़ा आरोप, कहा-घाटे वाली कंपनियों से मिल रहा है डोनेशन! PK ने दिया जवाब
संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर की पार्टी को जनसुराज को मिले डोनेशन पर सवाल उठाए है. उन्होंने आरोप लगाया कई की पीके की पार्टी को घाटे में चल रही कंपनियों से भारी चंदा मिला है. हालांकि प्रशांत किशोर ने YSRCP सांसद की कंपनी से डोनेशन मिलने की बात स्वीकार की है.
ADVERTISEMENT

BJP सांसद संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर की पार्टी को मिलने वाली फंडिंग पर उठाए सवाल
बिहार में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) और बीजेपी सांसद संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है. संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर की पार्टी को मिल रही फंडिंग को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. दोनों नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप को दौर शुरू हो गया है. संजय जायसवाल ने आरोप लगाया है कि प्रशांत किशोर को ऐसी कंपनियों से भारी-भरकम चंदा मिला है जो खुद घाटे में चल रही हैं.
