Bihar Politics: क्या आरजेडी के ऑफर से फिर करवट लेगी बिहार की राजनीति? जानिए क्या कहते हैं बहुमत के आंकड़े

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में क्या एक बार फिर नए गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई. RJD सांसद अभय कुशवाहा ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का ऑफर दिया है. उन्होंने निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही है. जानिए बिहार विधानसभा का पूरा नंबर गेम, बहुमत का आंकड़ा और सरकार बनाने के लिए कितने विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी.

ADVERTISEMENT

Bihar Politics
Bihar Politics
Google CTA

बिहार की राजनीति में एक बार फिर संभावित राजनीतिक उलटफेर और नए गठजोड़ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. औरंगाबाद से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद अभय कुशवाहा ने एक बड़ा बयान देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आरजेडी के साथ आने का खुला न्योता दिया है. उन्होंने ऑफर दिया है कि यदि नीतीश कुमार एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन में आते हैं, तो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव उनके सुपुत्र निशांत कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे. ऐसे में अब चर्चाएं तेज हो गई है कि अगर ऐसा होता है कि आखिर क्या हो सकता है नंबर गेम. विस्तार से जानिए पूरी डिटेल. 

'लालू प्रसाद यादव हमेशा लोगों को आगे बढ़ाते हैं'

सांसद अभय कुशवाहा ने दावा किया कि अतीत में भी लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने ही नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि साल 2009-10 में जब रामविलास पासवान के पास राजनीतिक रूप से कुछ नहीं बचा था, तब लालू प्रसाद यादव ने ही उन्हें राज्यसभा भेजने का काम किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि लोग पद मिलने के बाद अक्सर एहसान भूल जाते हैं, लेकिन आरजेडी हमेशा सहयोग करने वाली पार्टी रही है.

गणित और आंकड़ों का खेल: क्या सरकार बनाना संभव है?

राजनीतिक गलियारों में इस ऑफर के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि समीकरण बदलते हैं, तो क्या महागठबंधन के पास बहुमत का जादुई आंकड़ा है या नहीं:

विधानसभा की कुल सीटें: बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, और सरकार बनाने के लिए बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 विधायकों का है.

वर्तमान संख्या बल: जेडीयू के पास 85 विधायक हैं, जबकि आरजेडी के पास 25, कांग्रेस के पास 6, वाम दलों के पास 3 और अन्य के पास कुछ विधायक हैं.

इन सभी को मिलाने पर आंकड़ा लगभग 119-120 तक पहुंचता है, जो बहुमत के आंकड़े से महज 2 कदम दूर रह जाता है. ऐसे में एआईएमआईएम (AIMIM) या बसपा (BSP) जैसे दलों के समर्थन के बिना सरकार बनाना मुश्किल हो सकता है.

राजनीति में अनिश्चितता और नीतीश कुमार का रुख

हालांकि रोहिणी आचार्य द्वारा नीतीश कुमार को 'चाचा' कहे जाने और आरजेडी नेताओं के ऐसे बयानों से राजनीतिक पारा चढ़ गया है, लेकिन यह भी स्पष्ट है कि नीतीश कुमार ने एनडीए में वापसी के दौरान यह साफ कर दिया था कि वे अब गठबंधन नहीं बदलेंगे और एनडीए के साथ ही रहेंगे. देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में यह बयानबाजी केवल सियासी चर्चा तक सीमित रहती है या बिहार की राजनीति में कोई नया मोड़ आता है.

Bihar Politics: क्या जल्द बिहार के नए डिप्टी सीएम बनेंगे निशांत कुमार? छठ महापर्व के बाद और शीतकालीन सत्र से पहले हो सकती है बड़ी घोषणा