सम्राट चौधरी CM तो बन गए पर देनी होगी ये परीक्षा, 24 April को बड़ा दिन
बिहार में सम्राट चौधरी सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी, जिसके लिए विशेष सत्र बुलाया गया है. फ्लोर टेस्ट के बाद मई के पहले सप्ताह में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है, जिस पर सभी सहयोगी दलों की नजरें टिकी हुई हैं.
ADVERTISEMENT

सम्राट चौधरी
बिहार में सत्ता परिवर्तन और सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब सबकी नजरें आगामी 24 अप्रैल पर टिकी हैं. इस दिन नई सरकार विधानसभा में अपना विश्वास मत (Floor Test) हासिल करेगी. विधानसभा सचिवालय ने एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की अधिसूचना जारी कर दी है, जिससे साफ है कि नई सरकार संवैधानिक प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करना चाहती है.