Bihar Politics: संजय झा को सूटकेस थमा रहे JDU MLC दिनेश सिंह? जानिए इस वायरल तस्वीर के पीछे का असली सच

Viral Suitcase Photo: बिहार की राजनीति में JDU MLC दिनेश सिंह और संजय झा की वायरल सूटकेस फोटो को लेकर बड़ा विवाद छिड़ गया है. RJD ने तस्वीर को 'थैली पॉलिटिक्स' से जोड़ते हुए JDU पर निशाना साधा, लेकिन अब दिनेश सिंह की बेटी कोमल सिंह ने वायरल फोटो का पूरा सच सामने रखा है. जानिए आखिर सूटकेस में क्या था और क्यों सोशल मीडिया पर मचा बवाल.

ADVERTISEMENT

JDU Suitcase Controversy
JDU Suitcase Controversy
google news

बिहार की सियासत में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है. जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह की एक फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे जेडीयू के बड़े नेता संजय झा को एक बंद अटैची सौंपते हुए दिखाई दे रहे हैं और पास ही ललन सिंह भी खड़े हैं. इस तस्वीर को लेकर विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने जेडीयू पर तीखा हमला बोला है.