Bihar Politics: तेज प्रताप की राजद में होगी वापसी? सोशल मीडिया पोस्ट में ऐसा क्या दिखा कि शुरू हो गई सियासी हलचल

Bihar Politics: बिहार में चुनाव के बाद सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के मंत्री बनने को लेकर तेज प्रताप और आरजेडी के एक जैसे पोस्ट ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. अब माना जा रहा है कि तेज प्रताप की राजद में वापसी होने वाली है. विस्तार से जानिए पूरा विवाद और क्या-कुछ है इसके पीछे की कहानी.

ADVERTISEMENT

Bihar Politics
तेज प्रताप की राजद में वापसी को लेकर अटकलें तेज
Google CTA

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की शानदार जीत के बाद शपथ ग्रहण और नए मंत्रिमंडल का गठन भी कर लिया गया है. इस दौरान एक नाम खूब चर्चा में रहा जो कि RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का है. दीपक प्रकाश ने बिना चुनाव लड़े ही मंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद विपक्ष ने इसे परिवारवाद ठहराया है. लेकिन इन्हीं सब के बीच एक बार फिर लालू परिवार की एंट्री हो गई है, क्योंकि सियासी गलियारों में तेज प्रताप की आरजेडी में वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. दरअसल आरजेडी और तेज प्रताप दोनों ने दीपक प्रकाश पर निशाना साधते हुए एक ही कंटेंट लिखकर सरकार को घेरने की कोशिश की है. आइए विस्तार से समझते हैं पूरी कहानी.