Bihar Politics: MLC सीट की डील पर बीजेपी ने झाड़ा पल्ला, अब बेटे दीपक प्रकाश के लिए क्या दांव चलेंगे उपेंद्र कुशवाहा?
Bihar Political Update: बिहार की राजनीति में MLC सीट को लेकर बीजेपी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बीच नई सियासी खींचतान शुरू हो गई है. बेटे दीपक प्रकाश को विधान परिषद नहीं मिलने के बाद उपेंद्र कुशवाहा के अगले कदम पर सबकी नजर है. जानिए MLC डील, मंत्री पद पर मंडराते खतरे और बीजेपी के बदले समीकरण की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Bihar Politics
बिहार की सियासत में इन दिनों 'कसमें, वादे, प्यार, वफा' जैसे फिल्मी बोल पूरी तरह चरितार्थ होते नजर आ रहे हैं. राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और भारतीय जनता पार्टी के बीच विधान परिषद (MLC) सीट को लेकर हुआ समझौता अब विवादों के घेरे में आ गया है. उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाया गया है, जिसके बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या बीजेपी अपने पुराने वादे से मुकर गई है. इस नए घटनाक्रम के बाद अब दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर भी तलवार लटकती हुई दिखाई दे रही है. सवाल यह भी उठ रहा है कि अब आगे उपेंद्र कुशवाहा कौन सा दांव चलेंगे. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.