Bihar Protsahan Yojana: मैट्रिक-इंटर पास छात्रों को बिहार सरकार का तोहफा, ₹15 हजार तक की मिलेगी मदद, जानें आवेदन का पूरा तरीका
Bihar Protsahan Yojana 2026: बिहार सरकार ने मैट्रिक और इंटर पास मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना 2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. पात्र विद्यार्थियों को ₹8,000 से ₹15,000 तक की प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते में दी जाएगी. जानिए कौन आवेदन कर सकता है, कितनी राशि मिलेगी, जरूरी दस्तावेज, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन करने का पूरा तरीका.
ADVERTISEMENT

Bihar Scholarship Scheme
बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहद शानदार और अच्छी खबर सामने आई है. अगर आपने बिहार बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की है, तो अब आपको अपनी कड़ी मेहनत का इनाम मिलने का समय आ चुका है. राज्य सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देने के लिए आधिकारिक तौर पर प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राएं घर बैठे ही आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत भी की जा चुकी है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.