राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने खेला 'डबल गेम' ? जानिए कैसे ‘रणनीतिक गैरहाजिरी’ से कांग्रेस ने राजद प्रत्याशी को हराकर बदला खेल !

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार राज्यसभा चुनाव में कांग्रस के तीन विधायकों की 'रणनीतिक गैरहाजिरी' ने सियासी समीकरण बदल दिए. राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी की हार के बाद महागठबंधन में दरारें गहराती हुई नजर आ रही है. जानिए कैसे इस कदम ने चुनावी नतीजों को प्रभावित किया.

ADVERTISEMENT

Bihar Rajya Sabha Election Drama
Bihar Rajya Sabha Election Drama
google news

बिहार के राज्यसभा चुनाव में RJD की हार के बाद महागठबंधन के भीतर गहरे राजनीतिक मतभेद सतह पर आ गए हैं. कांग्रेस के तीन विधायकों की वोटिंग से गैरहाजिरी को अब महज असंतोष नहीं, बल्कि एक सुनियोजित राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जिसने चुनाव के नतीजे को निर्णायक रूप से प्रभावित किया. राज्यसभा चुनाव को नतीजे आने के बाद अब आरजेडी को लेकर कांग्रेस विधायकों का गुस्सा सामने देखने को मिल रहा है. जिन तीन कांग्रेस विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से दूरी बनाई उनका कहना है कि चुनाव से पहले ही राजद के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह के चयन को लेकर कांग्रेस के अंदर एक राय नहीं थी.