भूमि मामलों के निपटारे में सीतामढ़ी बना अव्वल, चर्चा में आए DM रिची पांडेय 

Bihar revenue ranking: सीतामढ़ी ने राजस्व मामलों (दाखिल-खारिज, परिमार्जन) की ताजा रैंकिंग में पूरे बिहार में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि सहरसा सबसे नीचे रहा. डीएम रिची पांडेय के नेतृत्व में सीतामढ़ी का प्रदर्शन चर्चा में है. जानिए पूरी रैंकिंग, टॉप और फ्लॉप जिले, और सरकार की नई मॉनिटरिंग व्यवस्था.

ADVERTISEMENT

Bihar revenue ranking
Bihar revenue ranking
google news

बिहार में राजस्व से जुड़े मामलों खासकर दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) और परिमार्जन के निपटारे को लेकर जारी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सीतामढ़ी जिला पूरे बिहार में पहले स्थान पर रहा, जबकि सहरसा जिला सबसे नीचे पहुंच गया है. इस रिपोर्ट के बाद एक बार फिर सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडेय की चर्चाएं तेज हो गई है. राज्य के सभी 38 जिलों में राजस्व संबंधी कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. इस रैंकिंग में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी, ऑनलाइन आवेदनों का निष्पादन, अभियान के तहत कार्यों की प्रगति, आधार सीडिंग, डीएम और डीसीएलआर कोर्ट में मामलों का समाधान सहित कई मानकों को शामिल किया गया है.