रिशु श्री टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन! 3 बड़े अधिकारी गिरफ्तार, 11 करोड़ से ज्यादा की काली कमाई जब्त

Bihar Rishu Shree Case: बिहार के चर्चित रिशु श्री टेंडर घोटाले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. पूर्व चीफ इंजीनियर तारणी दास, पूर्व संयुक्त सचिव मुमुक्षु चौधरी और बुडको के इंजीनियर उमेश कुमार सिंह के ठिकानों से 11.53 करोड़ रुपये से अधिक की कथित अवैध संपत्ति बरामद हुई है. जानिए रिशु श्री से जुड़े इस हाई-प्रोफाइल घोटाले की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Rishu Shree Case
Rishu Shree
google news

बिहार के चर्चित घोटालेबाज ठेकेदार रिशु श्री से जुड़े टेंडर घोटाला मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है. इस पूरे मामले में एसवीयू की टीम ने लगातार छापेमारी और दबिश के बाद तीन बड़े अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए इन अधिकारियों में भवन निर्माण विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर तारणी दास, वित्त विभाग के पूर्व संयुक्त सचिव मुमुक्षु चौधरी और नगर विकास विभाग के तहत बुडको (BUIDCO) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर उमेश कुमार सिंह का नाम शामिल है. इन अधिकारियों की गिरफ्तारी की पुष्टि सुबह ही एसवीयू के एडीजी पंकज कुमार दराद द्वारा की गई है.