युवक ने धारदार हथियार से काटा अपना प्राइवेट पार्ट, फिर सामने आई पत्नी वाली ये कहानी, जानें ऐसा क्या हुआ?
Rohtas News: बिहार के रोहतास से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने गुस्से में आकर अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया और खुद को घायल कर लिया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
ADVERTISEMENT

रोहतास में हैरान करने वाला मामला
Rohtas Man Cuts Private Part: बिहार के रोहतास जिले से एक 25 वर्षीय शादीशुदा युवक द्वारा अपना प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी के बाद गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया. युवक यहीं नहीं रुका इसके बाद उसने अपनी गर्दन पर भी वार करने की कोशिश की. लेकिन इस बीच लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उसके परिवार वालों को सूचना दी गई. इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.