Bihar Cabinet Expansion 2026: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के कैबिनेट विस्तार की तारीख तय, JDU से 11 तो BJP कोटे से इतने विधायक बनेंगे मंत्री
Bihar Cabinet Expansion 2026: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के कैबिनेट विस्तार की तारीख तय हो गई है. 7 मई को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें करीब 27 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं. कार्यक्रम में बड़े नेताओं की मौजूदगी और कड़े सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है.
ADVERTISEMENT

बिहार में कैबिनेट विस्तार की तारीख तय
बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के कैबिनेट विस्तार की तारीख सामने आ गई है. इसके तहत आगामी 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक बड़ा और भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में नए मंत्रियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी. सूत्रों का कहना है कि इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी पटना पहुंच सकते हैं.