क, ख से पहले 'अलिफ-बे' पढ़ते थे सम्राट चौधरी, दोस्तों ने खोल दिया मदरसा कनेक्शन का राज

बिहार के होने वाले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की शुरुआती शिक्षा मुंगेर के एक उर्दू विद्यालय (पूर्व मदरसा) से हुई थी, जहां उन्होंने उर्दू और हिंदी की साथ पढ़ाई की. उनके बचपन के दोस्तों ने उन्हें एक बेहतरीन क्रिकेटर और सबको साथ लेकर चलने वाले नेता के रूप में याद किया है.

ADVERTISEMENT

सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी
Google CTA

बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है. लखनपुर गांव के लाल सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. इस खास मौके पर उनके पैतृक गांव मुंगेर के लखनपुर में जश्न का माहौल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिहार के इस कद्दावर नेता की शुरुआती शिक्षा एक मदरसे (अब उर्दू मध्य विद्यालय) से हुई थी?