ठेकेदार की एक शिकायत और नप गए बिहार के DPO, ढाई करोड़ के लेन-देन और आलीशान मकान के मिले सबूत!

Bihar News: बिहार के सारण में शिक्षा विभाग के डीपीओ अजीत अमर पर आय से अधिक संपत्ति रखने के गंभीर आरोप लगे हैं. जांच समिति की रिपोर्ट में 32 महीने की नौकरी के दौरान 27 लाख की सैलरी के मुकाबले 2.51 करोड़ रुपये के बैंक लेन-देन, पत्नी के नाम 120 कट्ठा जमीन और आलीशान मकान के सबूत सामने आए हैं. जानिए ठेकेदार की शिकायत से शुरू हुई इस जांच में क्या-क्या खुलासे हुए.

ADVERTISEMENT

Bihar News
DPO Ajit Amar
google news

बिहार के सारन में शिक्षा विभाग के एक बड़े अधिकारी की काली कमाई का बड़ा खुलासा हुआ है. माध्यमिक शिक्षा योजना और लेखा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) अजीत अमर पर आय से अधिक संपत्ति रखने के बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. इस मामले में गठित की गई पांच सदस्यीय जांच समिति ने अपनी पूरी रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को सौंप दी है, जिसके बाद प्रशासनिक और शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है. जिला अधिकारी को रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद इसे आगे की सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई के लिए राज्य शिक्षा विभाग के मुख्यालय को भी ट्रांसफर कर दिया गया है.