बिहार: सासाराम में शख्स की मौत से पहले ही बना दी गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Bihar Postmortem Report Controversy: बिहार के रोहतास जिले से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां सत्यनारायण गुप्ता की मौत से एक दिन पहले ही उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कर दी गई.

ADVERTISEMENT

ihar Viral News: मौत से पहले बना पोस्टमार्टम रिपोर्ट
बिहार के सासाराम में मौत से पहले बना पोस्टमार्टम रिपोर्ट
google news

Bihar Postmortem Report Controversy: हाल के दिनों में बिहार से कई तरह की कहानियां सामने आ रही है. इसी बीच बिहार के एक जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है. यहां स्वास्थ्य विभाग ने एक शख्स की मौत से एक दिन पहले ही उसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट बना दिया. मामला सामने आते ही सब एक-दूसरे को देखने लगे. हालांकि सदर अस्पताल उपाधीक्षक ने इस मामले में हस्तक्षेप कर कुछ बातें बताई है, लेकिन यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. आइए जानते है इस पूरे मामले की कहानी.