बिहार में SC-ST छात्रों की स्कॉलरशिप दोगुनी करने का प्रस्ताव, 10 हजार को सीधा फायदा

Bihar SC ST scholarship: बिहार में नीतीश सरकार SC-ST छात्रों के लिए बड़ा फैसला लेने जा रही है. डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप 1000 से बढ़ाकर 2000 रुपये करने का प्रस्ताव तैयार है. इससे करीब 10 हजार छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा. जानिए कब लागू होगा यह फैसला और क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं.

ADVERTISEMENT

Bihar SC ST scholarship
Bihar SC ST scholarship
google news

बिहार में इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार सुर्खियों में बने हुए है. इसी बीच अब राज्य सरकार ने समाजिक रूप से पिछड़े वर्ग अनुसूचित जाति(एससी) और अनूसूचित जनजाति(एसटी) के छात्रों के लिए बड़ा कदम उठाया है. नीतीश सरकार ने डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को मिलने वाले मासिक छात्रवृति(स्कॉलरशिप) को दोगुना करने का प्रपोजल तैयार किया है. इस प्रस्ताव के तहत अब छात्रों के हर महीने 1000 रुपए की जगह 2000 रुपए दिए जाएंगे. विस्तार से समझिए पूरी बात.