'महकमे में भौकाल बनाना है इसलिए दरोगा बनना है', बिहार सब-इंस्पेक्टर मेंस परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों का गजब का दावा

Bihar Daroga Bharti: बिहार दरोगा भर्ती मुख्य परीक्षा 2026 देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने दरोगा बनने की अपनी दिलचस्प वजहें बताईं. किसी ने ‘महकमे में भौकाल’ बनाने की बात कही तो किसी ने खाकी वर्दी और फील्ड वर्क का सपना साझा किया. जानिए बिहार SI मेंस परीक्षा का स्तर कैसा रहा, छात्रों ने पेपर को लेकर क्या कहा और किस विषय से तय होगी मेरिट लिस्ट.

ADVERTISEMENT

Bihar SI Exam 2026
Bihar SI Exam 2026
google news

बिहार में दरोगा बहाली की मुख्य परीक्षा का आयोजन बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया. इस परीक्षा को लेकर प्रदेश के युवाओं के साथ-साथ अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों में भी भारी उत्साह देखने को मिला. परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ जमा हो गई थी. पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद जब अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले, तो उनके चेहरों पर एक अलग ही आत्मविश्वास और संतोष देखने को मिला. परीक्षा देकर बाहर आए छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के स्तर, अपनी तैयारियों और दरोगा बनने के अपने सपनों को लेकर खुलकर बातचीत की.