पटना में 3.95 लाख तो गया में 2.45 लाख वोटर के नाम कटे, SIR ड्राफ्ट लिस्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
Bihar SIR voter list update: SIR ड्राफ्ट लिस्ट में बिहार के लाखों वोटर्स के नाम हुए गायब, पटना, गया और भागलपुर में कटे 8 लाख 84 हजार से भी ज्यादा नाम. जानें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

पटना, गया, भागलपुर समेत कई जिलों में भारी मात्रा में वोटर के नाम लिस्ट से हटे
Bihar SIR voter list update: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले माहौल काफी गर्म है. इस माहौल को SIR(Special Intensive Revision) के मुद्दे ने गर्म किया है. बीते दिन यानी 1 अगस्त को SIR का पहला ड्राफ्ट जारी किया गया जिसके बाद लोगों के बीच बैचेनी बढ़ी कि कही मेरा नाम तो नहीं ना कट गया. चुनाव आयोग द्वारा 27 जुलाई को जारी किए गए एक प्रेस रिलीज में यह बताया गया था कि लगभग 65 लाख लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है.